रांची, जून 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली बाजार के मोटरसाइकिल गैरेज संचालक एवं 70 वर्षीय वरिष्ठ मैकेनिक अशोक नाग उर्फ बच्चु का गुरुवार को रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। अशोक नाग का अंतिम संस्कार मुरी स्थित स्वर्णरेखा नदी के मुक्तिधाम में किया गया, जहां उनके पुत्र अभिजीत नाग ने मुखाग्नि दी। वे क्षेत्र के सबसे पुराने और कुशल मैकेनिक के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, जयपाल सिंह, कांग्रेस नेता नगेंद्र गोस्वामी सहित कई जनप्रतिनिधियों और व्यवसायी संघ के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.