रांची, फरवरी 24 -- अखिलेश सिंह रांची। रिम्स की जमीन की अवैध खरीद-बिक्री और कब्जे से जुड़ी जांच में रांची में पोस्टेड रहे कई सरकारी कर्मी व अफसर जांच के दायरे में हैं। एसीबी ने केस में बड़गाईं अंचल के सीओ, पूर्व सीओ रहे अफसरों का बयान दर्ज किया है। वहीं, रांची एलआरडीसी कार्यालय के उन कर्मियों को भी एसीबी ने नोटिस किया है, जिनकी भूमिका दस्तावेज को फारॅवर्ड करने में सामने आयी है। स्थानीय अमीन, राजस्व कर्मी, जमीन के रजिस्ट्री के दस्तावेज में गवाह की भूमिका निभाने वाले जमीन दलालों को भी एसीबी ने नोटिस किया है। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, एसीबी ने केस में प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। एसीबी ने साल 1993 के बाद से जमीन के अवैध कब्जे की बात पायी है। जांच में पाया गया है कि रिम्स की जमीन काफी पहले अधिग्रहित की गई थी, इसका पूरी रिकार्ड भी उपलब्ध है। अ...