रांची, जनवरी 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रिम्स में कार्यरत नर्स अनुपम तिर्की के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चिकित्सा अधीक्षक हीरेंद्र बिरूआ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में रिम्स में इलाजरत डोरंडा के हबीब अंसारी के परिजनों को आरोपी बनाया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मंगलवार की शाम मेडिसिन विभाग में नर्स अनुपम ड्यूटी पर थी। इसी दौरान नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मरीज हबीब अंसारी के परिजन उनसे उलझ गए। खुद को कांग्रेस का नेता और मंत्री का करीबी बताकर न सिर्फ नर्स के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज की, बल्कि शारीरिक रूप से भी हमला किया। बता दें कि नर्स अनुपम ने इसकी शिकायत रिम्स प्रबंधन से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे सभी नर्स आक्रोशित होकर हड़ताल पर चली गईं। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.