रांची, दिसम्बर 4 -- रांची, संवाददाता। रिम्स की जमीन से 72 घंटे में अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन गुरुवार को हरकत में आ गया। डीआईजी ग्राउंड के पास रांची पुलिस ने माइकिंग करके अतिक्रमणकारियों को निर्माण हटाने के निर्देश दिए। इस बीच दो से तीन घरों पर नोटिस भी चस्पा किया गया। हालांकि इस बीच अनाउंसमेंट कर रही टीम से लोग उलझ गए। टीम से महिलाओं ने कहा कि वे वर्षों से यहां रह रही हैं और जमीन खाली नहीं करेंगी। हालांकि पुलिस टीम ने लोगों से पेपर मांगे तो काफी संख्या में भीड़ जुटने लगी। यह देखकर टीम वहां से चली गई। टीम ने लोगों को खुद से 72 घंटे के अंदर रिम्स की अतिक्रमित जमीन खाली करने की अपील की। 72 घंटे का समय दिया गया है कब्जा हटाने को बता दें कि रिम्स की 7 एकड़ से अधिक जमीन अतिक्रमित है। इसे हटाने का आदेश दिया गया है। ...