बगहा, मार्च 18 -- बेतिया, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रिमोट के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के 1 अणे मार्ग से हर घर नल का जल निश्चय योजना अंतर्गत 7166 करोड़ 6 लाख रूपये की लागत वाली जलापूर्ति योजनाओं समेत भवन संरचनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 83 करोड़ रूपये की लागत की लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मुख्यालय भवन का भी शिलान्यास किया। जिलान्तर्गत 12361.3769 रूपये की लागत की जलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया। उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम की लाईव स्ट्रीमिंग डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में की गयी। इस अवसर पर डीडीसी सुमित कुमार,विशेष कार्य पदाधिकारी,जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल संयोग कुमार,पीएचईडी के अन्य अभियंता आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.