बाराबंकी, फरवरी 6 -- बाराबंकी। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानेश्वर मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ कर चोरी करने की घटना प्रकाश में आने से आक्रोशित वकीलों ने रिमांड पर लाए गए शातिर चोरों की पिटाई करने की कोशिश की। आरोपियों को बचाने के चक्कर में सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार की शाम पुलिस व वकीलों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इस बीच पुलिस जीप का शीश भी चटक गया। इस घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान कर रही है। गुस्साए वकीलों ने पीटने की कोशिश की : हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानेश्वर मंदिर में शिवजी के अरघा व छत की चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। इसमें चोर शिवलिंग पर चढ़ कर चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले में पुलिस ने 48 घंटे में ही वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवास...