पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- जहानाबाद। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव रम्पुरा मिश्र में 28 अक्टूबर की रात को रागिनी ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी को जहानाबाद पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवर बरामद किए गए हैं। रागिनी ज्वैलर्स के यहां चोरी की घटना को छह बदमाशों ने अंजाम दिया था। दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाली नबावगंज क्षेत्र के कस्बा निवासी गगन और अंकुश ने कोर्ट में सरेंडर किया था। सरेंडर के दौरान आरोपी गगन को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। आरोपी से चोरी के जेवर भी बरामद किए गए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि जेवर बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...