धनबाद, दिसम्बर 24 -- कतरास। आंबेडकर नगर चार नंबर में अपने सहोदर बड़े भाई को चाकू मार कर हत्या करने के मामले में मंगलवार को कतरास पुलिस ने आरोपी दीपक भुइयां उर्फ छपरा भुइयां मंगलवार को रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां से चाकू को बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...