लखनऊ, जनवरी 6 -- दखिना गांव के किसान शिव प्रकाश उर्फ कबीर की अपहरण के बाद हत्या और फिर शव जलाने की सनसनीखेज वारदात के मामले में निगोहां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय से 24 घंटे की कस्टडी रिमांड लेकर जेल में बंद दो मुख्य आरोपियों से पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त मोबाइल फोन से जुड़े कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के मुताबिक रिमांड अवधि में आरोपियों की निशानदेही पर रायबरेली हाईवे पर डुडौली स्थित वृंदावन रेस्टोरेंट से आगे एक पुल के नीचे नाले के पास जंगल-झाड़ियों से एक मोबाइल फोन की-पैड और दूसरे मोबाइल फोन का पिछला कवर बरामद किया गया है। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को पुनः जेल भेज दिया गया। निगोहां के दखिना गांव निवासी किसान शिव प्रकाश उर्फ कबीर को जमीन विवाद में मुकदमे की हार के डर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.