बांका, सितम्बर 12 -- बांका,निज संवाददाता। गुरुवार को हुए रिमझिम वर्षा ने किसानों के चेहरे पर हरियाली ला दी। जबकि बादल बरसने से गर्मी में भी काफी राहत देखने को मिली। हालांकि इस वर्षा की शुरुवात बुधवार देर शाम को ही हो गई। जबकि गुरुवार को पूरे दिन मौसम काफी सुहाना रहा। इस वर्षा से भीषण गर्मी में राहत मिलने के साथ साथ धान की फसल को भी काफी राहत मिली। चूंकि सूरज की तेज किरणों के पड़ने से खेतों से नमी भी धीरे धीरे गायब होने लगी थी। मगर भादो के इस वर्षा ने धान के किसानों में अलग ही खुशी प्रदान की है। पिछले कुछ दिनों से जिलेभर में तेज धूप ने जिलेवासियों की भादो में भी खूब परीक्षा ली थी। मगर इस रिमझिम वर्षा से लोग दिनभर प्रफुल्लित दिखे। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। जिससे जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.