किशनगंज, जुलाई 14 -- किशनगंज, संवाददाता। रविवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दिन भर गर्मी के बाद शाम 6 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई जो रुक-रुक कर थोड़ी देर हुई। हालांकि बारिश रूकने के बाद लोग फिर गर्मी से परेशान दिखे। रविवार की दोपहर बाद धूप इतनी तल्ख हो गयी कि लोगों को धूप में निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी की वजह से बाजार पर भी असर देखा गया। दुकानों में खरीददारी को लेकर भीड़ कम दिखी। वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी की वजह से घर में पंखा व कुलर से भी राहत नहीं मिल रही थी। एसी ही थोड़ी राहत दे रही थी। हालांकि राहत की बात रही कि बिजली की आपूर्ति दिन भर सुचारु रहने से लोगों को पंखा, कुलर व एसी के जरिए गर्मी से राहत मिल रही थी। लोग धूप से बचने के लिए ठंड की तलाश में पेड़ की छांव व ओवर ब्रिज के नीचे आराम करते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.