बलरामपुर, जनवरी 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में बुधवार सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। गलन भरी ठंड के बीच लोग घरों और सड़कों पर ठंड से बचाव करते नजर आए। वहीं इस बरसात से रबी फसलों को खासा लाभ पहुंचने की बात किसान बता रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार भोर शुरू हुई बारिश के कारण नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। नालियों की सफाई न होने से पानी जमा हो गया और आम लोगों को चलने-फिरने में परेशानी हुई। दोपहर लगभग एक बजे तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने आमजन का दिन और मुश्किल कर दिया। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी हल्की बारिश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.