प्रयागराज, अगस्त 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। सावन मास के अंतिम सोमवार को प्रयागराज के शिवालय भगवान शिव की भक्ति से सराबोर रहे। सुबह से होती रही रिमझिम बारिश के बीच मनकामेश्वर, कोटेश्वर, सोमेश्वर, दशाश्वमेध, शिव कचहरी और पड़िला महादेव मंदिर में भोर से ही हर-हर महादेव और बोल बम की गूंज रही। भोलेनाथ की विधि विधान से मंगला आरती के बाद जैसे ही चार बजे मंदिरों के कपाट दर्शन-पूजन के लिए खोले गए वैसे ही हर कोई जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के लिए उत्सुक दिखाई दिया। मनकामेश्वर मंदिर में मंदिर के प्रभारी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने भोर में साढ़े तीन बजे भगवान की मंगला आरती की, उस दौरान ही भक्तों की लंबी कतार लग चुकी थी। परिसर में जयकारों के साथ-साथ जितनी आस्था दिखाई दे रही थी, उससे ज्यादा भक्तों की भीड़ हाथों में बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र, गंगाजल, दूध व भांग श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.