उरई, जनवरी 27 -- उरई। मंगलवार को सुबह से ही उरई में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम होते-होते लगभग 5 बजे रिमझिम बरसात शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे ठंडक बढ़ने का अहसास होने लगा। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से लोगों ने सर्दी बढ़ने की संभावना भी जताई है। बारिश के बाद यदि ठंडी हवाएं चलीं तो तापमान में और गिरावट आ सकती है। वर्तमान में अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम जानकारों का कहना है कि रिमझिम बारिश के बाद ठंडी हवा चलने पर ठंड और बढ़ सकती है, जिसका असर जनजीवन पर भी पड़ सकता है। अचानक बदले मौसम से लोगों में सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों का डर सताने लगा है। बाजारों और सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों की ओर रुख करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.