कटिहार, दिसम्बर 10 -- समेली,एक संवाददाता समेली अंचल के मुरादपुर पंचायत के भदैया टोला गांव में रिफ्यूजी जमीन पर बसे सैकड़ों लोगों द्वारा अंचल परिसर में बजरंग दल समेली के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुरादपुर पंचायत अंतर्गत भदैया टोला, वार्ड संख्या 4 में लगभग 400 की आबादी जिस भूमि पर वर्षों से बसे हुए हैं। उस भूमि की अब तक राजस्व रसीद निर्गत नहीं हो पाया है। जिसके कारण लोग प्रधानमंत्री आवास योजना, सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। ग्रामीण झोपड़ी एवं फूस में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड संख्या 04 पर बसी 400 आबादी का क्षेत्रफल रिफ्यूजी जमीन पर बसा हुआ है। शरणार्थियों ने उक्त जमीन पर अलग-अलग ग्रामीणों के नाम रजिस्ट्री कर दिया तथा कुछ बिना रजिस्ट्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.