बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं, संवाददाता। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा, केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। यह बजट केवल घोषणाओं का नहीं, बल्कि ठोस निर्णयों, स्पष्ट कार्ययोजना और जनकल्याण को केंद्र में रखने वाला बजट है। प्रधानमंत्री द्वारा रिफॉर्म एक्सप्रेस के तहत 350 से अधिक सुधार लागू किए हैं। प्रभारी मंत्री भाजपा कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा, बजट में हर वर्ग और हर क्षेत्र तक अवसर पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि बजट में राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास को गति दी गई है। 12.2 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय से सड़क, रेल, परिवहन, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी ढांचों का विस्तार होगा, जिससे आर्थिक मजबूती के साथ बड़े प...