मथुरा, दिसम्बर 9 -- रिफाइनरी थाना अंतर्गत चौकी बाद से चंद कदम दूर कार सवार युवकों ट्रक चालक के साथ जमकर मारपीट की। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान जाम लग गया। पुलिस मूक दर्शन बनी रही। मंगलवार को मथुरा से आगरा की ओर जा रहे ट्रक/ ट्रेलर को हाइवे पर टाउनशिप के समीप सर्विस रोड की ओर मोड रहा था। बताते हैं कि इस दौरान रोड पर जाम लग गया, इससे ट्रेलर को मुड़ने में दिक्कत हो गयी। आरोप है कि इस पर कार सवार युवकों ने उतर कर चालक के साथ मारपीट कर दी। लोहे की राड से ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने वाहनों को निकलवाया। थानाध्यक्ष रिफाइनरी अजय वर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.