मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आयुक्त के निर्देश पर चल रही होली के विशेष अभियान में स्थानीय अधिकारियों ने जांच तेज की है। खाद्य पदार्थों की सघन जांच के लिए वहलना में कोहलू ब्रांड के रिफाइंड राइस ब्रान आयल के गोदाम पर छापा मारा। तेल की री-पैकिंग यूनिट पर जांच करते हुए नमूना संग्रहित किया गया है। रविवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य-II अर्चना धीरान के नेतृत्व में वहलना स्थित एमके इंडस्ट्रीज की खाद्य तेल री-पैकिंग यूनिट पर छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान एफबीओ नितिन मित्तल की इकाई से संदेह के आधार पर रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल (कोहलू ब्रांड) का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि नमूना विधिवत सील कर प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जहां गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.