कन्नौज, फरवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। दरअसल उनके फेसबुक पर दिखाए गए लुभावने ऑफर लिंक पर जैसे ही उन्होंने क्लिक किया, तभी उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में लगभग 66 हजार रुपये का बैलेंस पार हो गया। जब उन्हें ऑनलाइन ठगी की जानकारी हुई, तो उन्होंने इस मामले से पुलिस को अवगत कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट हरिनाथ यादव ने बताया कि वह फेसबुक चला रहे थे, तभी उन्हें बिगवॉस्केट के नाम से एक ऑफर देखने को मिला, जिसमें 298 रूपये में 5 किलो चीनी, 5 किलो चावल और 5 किलो रिफाइंड दिया जा रहा था। जैसे ही उन्होंने उसके लिंक पर क्लिक किया, तो कुछ देर के लिए उनका मोबाइल हैंग हो गया। इस बीच उनके क्रेडिट कार्ड से पहले 41 हजार रुपये और कुछ देर बाद 25200 रूप...