साहिबगंज, फरवरी 18 -- साहिबगंज। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में बुधवार को प्रत्याशी रिफत प्रवीण ने सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया। उन्होंने बाटा रोड, हॉस्पिटल रोड , एलसी रोड समेत अन्य क्षेत्र में घर-घर जाकर वोटरों से मुलाकात कर चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगी। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। रिफत प्रवीण ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है। यदि उन्हें सेवा का अवसर मिला, तो वे बिना किसी भेदभाव के हर गली और हर मोहल्ले की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगी। फोटो 23, जनसम्पर्क अभियान चलातीं प्रत्याशी रिफत प्रवीण ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.