रांची, अगस्त 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजभवन के समीप रहने वाले सरोज कुमार से साइबर अपराधियों ने रिफंड का झांसा देकर उनके खाते से 95 हजार रुपए की ठगी कर ली। सरोज कुमार ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सरोज ने पुलिस को बताया कि ऐप के जरिए एक ट्रिप को वह कैंसल कराया था। लेकिन, राशि वापस नहीं हुई थी। इसकी वजह से उन्होंने एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसने रिफंड का झांसा देकर उनके खाते की जानकारी ली। कुछ देर बाद उनके खाते से दो बार में 95 हजार रुपए की राशि की अवैध निकासी कर ली गई। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...