मोतिहारी, मार्च 8 -- मोतिहारी/अरेराज। सौ दिवसीय मैथेमेटिकल व रीडिंग स्किल मूल्यांकन रिपोर्ट को निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर प्रविष्टि करने का निर्देश जिले के सभी प्राथमिक व मध्यविद्यालयों को दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ,प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा मोतिहारी ने जिले के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को निर्देश दिया है कि अनिवार्य रूप से मिडलाइन मूल्यांकन प्रतिवेदन 09 मार्च तक पोर्टल पर अपलोड करें। समय सीमा पर प्रविष्टि नहीं करने वाले जिले के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधान शिक्षक इसके लिए स्वयं जिम्मेवार होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.