बिजनौर, फरवरी 2 -- बिजनौर। जनपद की गन्ना समितियों के खाद गोदामों पर ताला तोड़कर व रोशनदान काटकर खाद के कट्टे चोरी किए गए। चोरी की रिपोर्ट दर्ज न होने पर गन्ना पर्यवेक्षकों ने गन्ना समिति में धरना प्रदर्शन किया। गन्ना पर्यवेक्षकों ने डीसीओ को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को गन्ना पर्यवेक्षकों ने बिजनौर मंडावर व नहटौर खाद गोदाम से हुए खाद के कट्टे चोरी मामले रिपोर्ट दर्ज न होने से गन्ना सीमिति मे धरना शुरु कर दिया है। खाद गोदाम कई दिनों से बंद होने के कारण किसानों को खाद भी नही मिल पा रहा है। गन्ना पर्यवेक्षकों ने रिपोर्ट दर्ज न होने पर हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन का नोटिस दिया है। डीसीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...