बहराइच, जून 24 -- बहराइच,संवाददाता। प्रोजेक्ट अलंकार को पलीता लगाने वाली कार्यदाई संस्था के रवैए पर डीएम मोनिका रानी सख्त हुई हैं। संबंधित संस्था को अवमुक्त किए बजट को ब्याज के साथ वसूलने के निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्य की रिपोर्ट दबाने के मामले में पटल सहायक समेत तीन लोगों के वेतन बाधित कर दिए गए हैं। तकनीकी टीम को मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। संस्था के विरुद्ध शासन को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। डीएम मोनिका रानी माध्यमिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत प्रोजेक्ट अलंकार योजना में विगत 03 वर्षों के स्वीकृत कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा कर रही थी। कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ का कार्य संतोषजनक न पाये जाने पर डीएम द्वारा संस्था से ब्याज सहित धनराशि वापस किये जाने के साथ संस्था के अधिशाषी अभियंता के विरुद्ध शासन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.