रांची, नवम्बर 26 -- मांडर, प्रतिनिधि। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) द्वारा बुधवार को 76वां संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव समेत पदाधिकारियों द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान बाबा साहेब के विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। शिव उरांव ने कहा कि आरपीआई झारखंड में तेजी से मजबूत हो रही है और पार्टी संविधान के सिद्धांतों पर चलती है। उन्होंने सरकार पर बेरोजगारी, छात्रवृत्ति संकट, स्वास्थ्य और शिक्षा की बदहाली का आरोप लगाया और गरीब बच्चों के लिए शिक्षा निःशुल्क करने की मांग की। कार्यक्रम में देवी दयाल मुंडा, पूनम सिंह, सिकंदर उरांव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.