उरई, फरवरी 6 -- उरई। शहर से करीब पांच किमी दूर स्थापित रिनियां रेलवे क्रासिंग के ट्रैक पर ट्रक फंस गया। लाइन पर ट्रक के अचानक बंद होने से आधे घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। कुशीनगर एक्सप्रेस काफी देर तक फंसी रही। हालांकि सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक को निकलवाया और चालक पर रेल यातायात बाधित करने के मामले में कार्रवाई की है। शुक्रवार भोर डकोर क्षेत्र से मौरंग भरकर औरैया जा रहा ट्रक 179 रिनियां रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा। जैसे ही चालक ट्रैक से ट्रक निकालने लगा, तभी लाइन के बीचोंबीच ट्रक बंद हो गया। चालक ने खूब प्रयास किया, पर चालू नहीं हुआ। जब गेटमैन ने यह देखा तो आनन फानन में कंट्रोल व समीप स्टेशन के अधिकारियों को सूचित किया। इसी बीच 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस जो गोरखपुर से आ रही थी, वह 35 मिनट उरई स्टेशन पर खड़ी रही। घटना सुबह 4.5 मिनट की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.