नैनीताल, सितम्बर 11 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा में गुरुवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन हरोली के ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह और एसएमसी अध्यक्ष पूरन सिंह ने किया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ के महिला वर्ग में रितु जलाल और पुरुष वर्ग में हर्षित जलाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर 100 मीटर दौड़ के महिला वर्ग में दीपांजलि व पुरुष वर्ग में दीपांशु सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया गया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। यहां चंद्र शेखर, दया किशन, हेमंत खाती, शिव नारायण यजुर्वेदी, हर किशोर सहानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...