बोकारो, फरवरी 16 -- बोकारो। बीएसएल सीएसआर की ओर से बोकारो स्टील ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्र के 48 फुटबॉल क्लब की टीमें हिस्सा ले रही हैं l सभी 48 फुटबॉल क्लब की टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में आठ ग्रामीण टीमों को शामिल किया गया है। मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में रितुडीह क्लब ने भाटाटोला तेतुलिया क्लब को एकमात्र गोल से पराजित किया। दूसरे मैच में आर्मी ब्वाज तोताडीह को बांधडीह दक्षिण टीम के नहीं आने पर वाक ओवर दे दिया गया। ट्रेनिज हास्टल मैदान में खेले गए मैच में रितुडीह की टीम ने जोलाडीह पुपनकी टीम को 1 के मुकाबले 5 गोल से बुरी तरह से पराजित किया। अंतिम मैच में जूनियर फुटबॉल क्लब जमुनिया क्लब की टीम ने फुटबॉल क्लब कुसुम...