चाईबासा, जनवरी 3 -- चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी हाटगम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष बृजमोहन चातोंब्बा के नेतृत्व में ग्राम किताहातु स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीद रितुई गोंडाई की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चूमरू चातोंब्बा ने कहा कि आज हम सभी महान क्रांतिकारी रितुई गोंडाई के शहादत दिवस पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रितुई गोंडाई ने ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी स्वीकार करने के बजाय उनके खिलाफ कड़ा आंदोलन किया था। अंग्रेजों ने उनके विद्रोह से भयभीत होकर उन्हें मौत की सजा सुनाई और अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए चावल कूटने वाली 'ढेकी' से उनके सिर को कुचलकर उनकी हत्या कर दी थी। शहीद रि...