अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शांतिकुंज, हरिद्वार के पीठ के तत्वावधान में आयोजित पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ से हुआ। यज्ञ में विद्यालय की चेयरपर्सन महेंद्री सिंह, प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल, शिक्षक, विद्यार्थियों ने आहुति देकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की मंगलकामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने विद्यालय जीवन की स्मृतियों को जीवंत कर दिया। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर फेयरवेल और मिस ...