बदायूं, फरवरी 9 -- बिनावर। गांव खगाई निवासी रितिका सिंह ने नेट की परीक्षा प्रथम बार में ही 97.33 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण की है। यह परीक्षा देश की बड़ी परीक्षाओं में से एक है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनके परिजनों के साथ- साथ इलाके के लोगों में खुशी व्याप्त है। रितिका के बाबा बेसिक में शिक्षक थे और पिताजी सूर्य विक्रम सिंह गुंजन भी बेसिक में शिक्षक हैं। चाचा प्रशांत विक्रम सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वर्तमान में रितिका सिंह संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी दिल्ली में रहकर कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...