बरेली, जनवरी 8 -- रिठौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिठौरा का शुभारंभ शुक्रवार को सांसद छत्रपाल गंगवार और एमएलसी बहोरन लाल मौर्य करेंगे। बुधवार को सीएमओ डॉ़ विश्राम सिंह ने सीएचसी का जायजा लेकर व्यवस्थाएं देखीं। रिठौरा में धर्मपुर रोड पर 31 दिसंबर 2016 को सीएचसी की नींव रखी गई। करीब एक साल पहले सीएचसी का निर्माण पूरा हो गया, लेकिन यह शुरू नहीं हो सकी। अब 9 जनवरी को सीएचसी के शुभारंभ की तारीख निश्चित की गई है। बुधवार दोपहर में सीएमओ डॉ़ विश्राम सिंह ने व्यवस्थाएं देखी। दवा, वार्ड समेत अन्य व्यवस्थाएं भी परखी। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अमित गुप्ता का एक्सरे कराकर मशीन का ट्रायल भी कराया। सीएमओ ने बताया कि एक्सरे मशीन बहुत हाईटेक है। एक्सरे के बाद मशीन अपने आप रिपोर्ट मरीज के व्हाट्सएप पर भेज देती है। इस दौरान बिथरी सीएचसी अधीक्षक डॉ़ उत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.