मेरठ, मई 12 -- रिठानी में चोरों ने रिटार्यड दरोगा के मकान का ताला तोड़कर 18 तोला सोने के आभूषण, सवा लाख रुपये चोरी कर लिए। दरोगा के घर में पहले भी चोरी हो चुकी है। पुलिस घटनास्थल पहुंची और आसपास सीसीटीवी कैमरों की तलाश की। रिठानी निवासी रामपाल दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा हैं। शनिवार को रामपाल पत्नी मुनेश के साथ डाबका गए थे। रात में चोरों ने इनके घर का ताला तोड़कर सेफ में रखे लगभग 18 तोला सोने के आभूषण व सवा लाख की नगदी चोरी कर ले गए। रविवार सुबह रामपाल के भाई धर्मपाल ने घर का ताला टूटा देख रामपाल को जानकारी दी। रामपाल ने सूचना पुलिस को दी। रामपाल ने पुलिस को तहरीर दी जिसमें चोरी के आरोप में कुछ लोगों के नाम बताए हैं। रामपाल ने बताया उनका बेटा नोएडा में जॉब करता है। दो माह पहले ही उसकी शादी की थी। शादी की ज्वैलरी घर की सेफ में थी। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.