अररिया, फरवरी 5 -- अररिया, एक संवाददाता अररिया प्रखंड के मध्य विद्यालय तेगछिया में सहायक शिक्षक, शारीरिक शिक्षक व रसोइया के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी। इस मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अभिभावक, ग्रामीण, शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य उपस्थित थे। अध्यक्षता एचएम शंभू नाथ झा ने की। कार्यक्रम का संचालन पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण मोहन मिश्रा, शारीरिक शिक्षक सत्येंद्र पांडे, रसोइया सुंदरलाल सिंह को अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा शॉल, माला एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं मौके पर आयोजित शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में विद्यालय के विकास व बेहतर पठन पाठन को लेकर भी चर्चाएं की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभू नाथ झा ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक हम ...