वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के सेना से सेवानिवृत कैप्टन सतीश कुमार चौबे की शिकायत पर भेलूपुर थाने में मारपीट और छिनैती का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि महमूरगंज में आशीर्वाद अस्पताल में उनकी पत्नी का ऑपरेशन 6 दिसंबर को हुआ था। शुक्रवार रात 6:30 बजे सतीश अपनी मौसी को पलहीपट्टी छोड़ने जाने के लिए कार निकालने के लिए पार्किंग में गए। गाड़ी निकलते समय एक युवक ने कार के सामने अपनी स्कूटी लगा दी। स्कूटी हटाने को लेकर विवाद करने लगा। मारपीट करते हुए धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जेब से 5270 रुपये की छिनैती का भी आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...