चित्रकूट, नवम्बर 28 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी के बल्दाऊगंज में बीती रात रिटायर सैनिक का सूना घर पाकर चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के गहने पार कर दिए। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे और आलमारी व बक्से को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे गृह स्वामी ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज हासिल कर चोरों तक पहुंचने को प्रयास कर रही है। रैपुरा थाना क्षेत्र के बघवारा निवासी रिटायर सैनिक हरीदत्त मिश्रा का मुख्यालय कर्वी के बल्दाऊगंज मोहल्ले में ज्ञान भारती स्कूल के पीछे मकान है। जिसमें वह परिवार के साथ रह रहे हैं। एक दिन पहले गुरुवार को उनकी भतीजी की गांव से शादी कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवार समेत गांव चले गए थे। यहां घर में ताला बंद था। रात में चो...