कानपुर, अप्रैल 19 -- कोयला नगर में एक वृद्ध रिटायर सीओडी कर्मी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने एक महिला से शादी की, लेकिन शादी के दो दिन बाद दुल्हन नकदी व जेवरात समेत पांच लाख के माल को पार कर ले गई। इसके बाद पीड़ित ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है। मूलरूप से सीतापुर निवासी 62 वर्षीय हरीश कुमार शुक्ला रिटायर सीओडी कर्मी हैं। हरीश के अनुसार उनके परिवार में कोई भी न होने के चलते वह एकाकी जीवन जी रहे थे। साथ ही नौकरी के दौरान वे सनिगवां में एक किराये के मकान में रह रहे थे, तभी उनकी मुलाकात दूसरे मकान में किराये पर रहने वाली करीब 45 वर्षीय महिला के साथ हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत होती थी। हरीश कुमार ने बताया कि महिला ने उनके एकाकी जीवन को देखकर उनसे शादी कर देखभाल करने का झांसा दिया। इसके बाद बीती 11 फरवरी 2025 को उन्होंने महिला से आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.