जमशेदपुर, मार्च 16 -- जमशेदपुर। रेलवे के रिटायर कर्मचारी इलाज के लिए अस्पताल बदल सकते हैं। 12 मार्च को रेलवे बोर्ड से यह आदेश जारी हुआ है। बताया जाता है कि, रेलवे रिटायर कर्मचारियों को नि:शुल्क ओपीडी एवं अन्य तरह की जांच सुविधा अनुबंधित अस्पतालों में मिलती है। दूरदराज के रेल कर्मचारियों को आवागमन में दिक्कत होती है। लिहाजा रेलवे ढाई किलोमीटर की परिधि के अस्पताल में रिटायर कर्मचारियों को इलाज की सुविधा देने की तैयारी में है। इससे रिटायर कर्मचारियों से रेलवे अस्पताल को लेकर विकल्प मांग रहा है। मालूम हो कि, टाटानगर में रेल कर्मचारियों के लिए तीन अस्पताल से अनुबंध है, जहां रिटायर रेल कर्मचारियों का भी इलाज हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...