धनबाद, फरवरी 20 -- सिंदरी निवासी रिटायर रेलकर्मी आशीष कुमार महतो से साढ़े सात लाख रुपए ठगी करनेवाले साइबर अपराधी को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पेंशन फॉर्म अपडेट करने के नाम पर आशीष कुमार महतो से साइबर अपराधियों ने साढ़े सात लाख रुपए की ठगी कर ली थी। उन्होंने साइबर थाने में मामले की शिकायत की थी। साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड में ढाई लाख रूपए की होल्ड राशि को वापस कराया। साथ ही इसमें संलिप्त साइबर अपराधी मजलिस आरा रोड थाना बेहाला, जिला-कोलकाता के राजा सरदार को गिरफ्तार कर लिया। साइबर पुलिस ने बताया कि राजा ने साढ़े सात लाख रुपए में से पांच लाख रुपए अपने खाते में मंगाए थे। बताया कि सॉल्ट लेक कोलकाता से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.