लखनऊ, फरवरी 8 -- कृष्णानगर में रिटायर रेलकर्मी ने प्रापर्टी डीलर और उसकी कंपनी पर ठगी का केस दर्ज कराया है। पारा में राम विहार निवासी छुन्नालाल रिटायर रेलकर्मी है। 29 जून 2016 को वह कृष्णा नगर के बाराबिरवा स्थित ड्रीम्ज इन्फ्रा वेन्चर्स के मालिक समीर शेख से मिले। छुन्नालाल ने एक प्लाट खरीदने की बात की। समीर शेख ने उन्हें कटी बगिया स्थित एक प्लाट दिखाया। वह प्लाट छुन्नालाल को पसंद आ गया। जोकि 12 सौ वर्गफीट का प्लाट था। उस प्लाट की रकम करीब तीन लाख रुपये बताई। पीड़ित ने 1.50 लाख रुपये की चेक काटकर समीर शेख को सौंप दी। आरोप है कि समीर शेख ने बाद में बताया पीड़ित को बताया कि जो जमीन देखी है। उसमें रेरा से मुकदमा चल रहा है। समीर ने बताया कि उनकी एक साइड बंथरा में चल रही है। वहां प्लाट को देख ले। पीड़ित ने जब अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने उन...