धनबाद, जनवरी 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता रिटायर बीसीसीएलकर्मी वासुदेव ठाकुर ने एसबीआई बैंक पुराना बाजार के कर्मियों के खिलाफ 39 लाख 19 हजार 960 रुपए गबन का आरोप लगाते हुए बैंक मोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गिरिडीह सरिया खेसकरी निवासी वासुदेव ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि 31 दिसंबर को वे बीसीसीएल से रिटायर हुए थे। उनके सेवाकाल का समापक भुगतान का पैसा पुराना बाजार स्थित एसबीआई शाखा में आया था। उनके खाता से एक बार में 35 लाख 50 हजार और दूसरी बार में तीन लाख 84 रुपए की चेक के माध्यम से निकासी की गई। इतनी बड़ी रकम की निकासी के पूर्व उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...