कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर, संवाददाता। सेन पश्चिम पारा के तुलसियापुर गांव में मां-बेटे की हत्या व सेवानिवृत्त फौजी की आत्महत्या मामले में चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में दोनाली बंदूक से गोली मारने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। पत्नी व बेटे के शरीर पर कई छर्रे भी मिले हैं जबकि फौजी की अत्यधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। तीनों मामले में विसरा सुरक्षित किया गया है। हालांकि फौजी के परिजनों ने तीनों की हत्या होने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि फौजी ने आत्महत्या नहीं की है। तुलसियापुर गांव में सोमवार तड़के पत्नी सुनीता और बेटे दीप की दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या करने के बाद ट्रेन के आगे जान देने वाले फौजी चेतराम का मंगलवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच प...