आरा, फरवरी 21 -- सहार, संवाददाता। सहार थाना क्षेत्र के खैरा में कचरा फेंकने के दौरान एक अधेड़ महिला अनियंत्रित होकर छत से गिर गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खैरा बाजार निवासी रिटायर फौजी रामसुधेश्वर सिंह की 53 वर्षीया पत्नी सावित्री देवी सुबह करीब दस बजे दिन में छत से कचरा फेंकने दूसरी मंजिल पर गई थी। वहां अनियंत्रित होने के कारण महिला छत से नीचे सिर के बल गिर जख्मी हो गई। इसके बाद परिजनों की ओर से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया, जहां सीएचसी में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...