हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी निवासी एक रिटायर प्रशासनिक अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला सुसाइड का है। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष किशोर पंत ने बताया कि तल्ला लोहरियासाल, मुखानी निवासी 62 वर्षीय चंदन सिंह रावत नैनीताल जिला कोर्ट में वरिष्ठ प्रशासिक अधिकारी के पद पर तैनात थे। दो साल पहले वह रिटायर हो चुके थे। वह अविवाहित थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात वह अपने कमरे में बेहोश मिले। परिवार के लोग उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मामला सुसाइड का है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।...