कानपुर, जनवरी 11 -- कल्याणपुर। रावतपुर में डिप्टी जेलर की रिटायर दरोगा पत्नी से लूट के मामले में पुलिस ने डेड दर्जन से अधिक युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास से लेकर पनकी हाईवे तक लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल चुकी है। गाड़ी का नंबर स्पष्ट न होने के कारण लुटेरों की पहचान में पुलिस को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। केशवपुरम निवासी डिप्टी जेलर ज्ञानेंद्र दुबे की पत्नी मंजू लता के साथ मारपीट कर लुटेरों ने उनकी सोने की चेन छीन ली थी। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि लुटेरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.