फतेहपुर, दिसम्बर 25 -- फतेहपुर। साइबर क्राइम पुलिस ने रिटायर दरोगा के बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पांच लाख की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 35 सौ रुपये नकद भी बरामद किए हैं। शहर के शादीपुर निवासी नवाब आलम रिटायर दरोगा हैं। उनके खाते से दो बार में कुल पांच लाख पांच हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना में 19 जून 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पुलिस पहुंची। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुम्ताज निवासी सहदन पुर, थाना बोला, जिला दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। इस मामले से जुड़े अन्य पीड़ितों की शिकायतें भी एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज पाई गई हैं, जिनमें फतेहपुर, पटना (बिहार) और ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.