कानपुर, फरवरी 23 -- चकेरी। साइबर ठगों ने रिटायर दरोगा समेत एक युवक के खाते से 1.41 लाख रुपये उड़ा दिए। इसके बाद पीड़ितों ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। चकेरी के कृष्णा नगर निवासी विजय प्रताप प्रसाद के अनुसार, छह जुलाई 2025 को उनके पास अनजान नम्बर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया। इसके बाद आरोपित ने उन्हें क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। पीड़ित ने बताया कि लिंक को क्लिक करते ही उनके क्रेडिट कार्ड से 58 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल में शिकायत करने और जांच होने के बाद उन्होंने चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, दूसरी घटना में रिटायर दरोगा गोकुल सिंह सोलंकी के अनुसार, उनके खाते से साइबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.