मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड के रिटायर डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र शिक्षक सुनील कुमार को चकमा देकर बदमाशों ने उनका आभूषण व नकदी रखा बैग उड़ा लिया। घटना शुक्रवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के रामदयालुनगर गुमटी के समीप हुई। पीड़ित सुनील कोडरमा जिला के झुमरी तलैया के रहने वाले हैं। सुबह बस से उतरने के बाद उसको अपने ससुराल अंडीगोला आना था। रामदयालुनगर में ऑटो का इंतजार करने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनको ससुराल के ही मोहल्ले का रहने वाल बताकर लिफ्ट दिया। फिर अघोरिया बाजार चौक पर ट्रिपल लोडिंग की जांच होने की बात कहकर बाइक से उतार दिया और बैग लेकर फरार हो गये। घटना के बाद पीड़ित पहले काजी मोहम्मदपुर थाने में शिकायत करने पहुंचे। मामला सदर थाना क्षेत्र में होने की बात कह उसको वहां भेजा गया। सदर थाना पहुं...