कानपुर, जनवरी 9 -- चकेरी। जाजमऊ में संदिग्ध परीस्थितियों में सिंचाई विभाग के रिटायर जेई का शव कमरे में बेड पर मिलने के मामले में शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। लेकिन, रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, जिसके चलते विसरा सुरक्षित किया गया। जाजमऊ के आदर्श नगर निवासी 62 वर्षीय विजय कुमार घोष सिंचाई विभाग से रिटायर जेई थे। गुरुवार को उनका सड़ा गला शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला था। काफी दिनों से भाई से बात न होने पर जब बहन कल्पना और बड़े भाई अमरकांत घोष घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई थी। वहीं, शुक्रवार को जब पोस्टमार्टम हुआ तो शव करीब पांच से छह दिन पुराना होने के चलते मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके चलते विसरा सुरक्षित किया गया है। वहीं, विजय के बड़े भाई अमरकांत ने बताया कि विजय की पत्नी का विवाद होने के चलते वह वाराणसी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.