झांसी, नवम्बर 22 -- झांसी संवाददाता झांसी में शुक्रवार को रेलवे के रिटायर्ड जेई अच्छेराम पाल (70) की लाश घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली है। वो घर में अकेले ही रहते थे। जब नौकरानी आई तो घर की कुंडी खुली थी। वो किचन में जाकर खाना बनाने लगी। थोड़ी देर बाद कमरे में गई तो वहां रिटायर्ड जेई फंदे पर लटके थे। यह देखकर वह चीखते चिल्लाते हुए बाहर भागी। तब आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद शव को उतारा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रिटायर्ड जेई का बेटा मुंबई रेलवे में सेक्शन इंजीनियर है। वो झांसी के लिए रवाना हो गया। शादीशुदा 3 बेटियां भी घर पर पहुंच गई। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खेरा के कृष्णा नगर कॉलोनी का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...